नई दिल्ली/शिमला, 18 जुलाई, 2022 । आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने दिल्ली में मतदान किया। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समाज का गौरव एवं नारी शक्ति की मिसाल हैं। द्रोपदी मुर्मू के प्रति देशभर में जो उत्साह देखने को मिल रहा है वह दर्शाता है कि देश के सर्वोच्च पद के लिए इस चुनाव में उनकी प्रचंड विजय सुनिश्चित है।