Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

advt

दुर्व्यवहार करने पर प्रधान ग्राम पँचायत भडेच के खिलाफ पंचायती राज कानून के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही हो- अनिरुद्ध सिंह

शिमला(कुसुम्पटी), 11 सितंबर, 2022 । विधायक अनिरुद्ध सिंह का ग्राम पंचायत भडेच में जन सम्पर्क अभियान था। इसके अंतर्गत विधायक महोदय ने ग्राम पंचायत भडेच के स्थानीय निवासियों की समस्याओं से अवगत होना था या सम्बंधित अधिकारियों से पत्राचार व समाधान करना था। प्रधान ग्राम पंचायत भडेच ने जानबूझकर पँचायत घर में ताला लगा दिया बावजूद इसके कि सदस्य विकास समिति मशोबरा, अध्यक्ष कांग्रेस समिति कसुम्पटी और स्थानीय लोगों ने उन्हें कार्यक्रम से तीन दिन पूर्व सूचित किया गया था।

इस संदर्भ में स्थानीय विधायक अनिरुद्ध सिंह, अध्यक्षा खण्ड विकास समिति मशोबरा चन्द्रकान्ता, मुख्य संगठक कांग्रेस सेवादल कुसुम्पटी शकत राम कश्यप और स्थानीय जनता ने दुःख व्यक्त कर कड़ा संज्ञान लिया है। इस संदर्भ में उपायुक्त जिला शिमला, पंचायती राज विभाग और सम्बंधित विभागों से अनुरोध किया है कि एक जन प्रतिनिधि और जनता से ऐसे दुर्व्यवहार करने पर प्रधान ग्राम पँचायत भडेच के खिलाफ पंचायती राज कानून के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही की जाए अन्यथा की स्थिति में ग्राम पंचायत भडेच के समस्त लोग आगामी कार्यवाही करने पर विवश होंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad