Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

advt

मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री मनसा राम के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला, 14 जनवरी, 2023 । मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मनसा राम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मनसा राम ने लंबे समय तक प्रदेश की सेवा की और अपने क्षेत्र के विकास के लिए भी उल्लेखनीय योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के साथ गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

पूर्व कैबिनेट मंत्री मनसा राम 82 साल के थे । मनसा राम के निधन पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शोक व्यक्त किया है। मनसा राम एक वक्त हिमाचल प्रदेश की राजनीति के चमकते चेहरों में से एक थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad