Type Here to Get Search Results !

प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस की सभी 68 विधानसभाओं में विजय आशीर्वाद रैली- गोकुल बुटेल

शिमला, 09 नवंबर, 2022 । गुरुवार (9 नवंबर) को हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सत्ता परिवर्तन के लिए जोर शोर से प्रचार में लगी हुई है।

कांग्रेस प्रचार अभियान में अंतिम दिन प्रदेश में एक साथ सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां करने जा रही है। ‘बूथ जीतो हिमाचल जीतो’ की अपार सफलता के बाद, पार्टी एक और ऐतिहासिक जनसंपर्क और रैली करने जा रही है।

10 नवम्बर को कांग्रेस हिमाचल की सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में विजय आशीर्वाद रैली निकालेगी। इस रैली में पार्टी के स्टार प्रचारक कई जगह चुनाव प्रचार करते हुए दिखाई देंगे। कांग्रेस नेता विजय आशीर्वाद रैली की शुरुआत मंदिर में देवी-देवताओं के आशीर्वाद के साथ करेंगे। उसके बाद रोड शो के माध्यम से क्षेत्र की जनता से संवाद करेंगे। अंत में 10 बजे से 02 बजे के बीच एक चुनावी रैली का आयोजन किया जाएगा।

Top Post Ad

Below Post Ad