Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री एवं विधायकगण राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह तथा कांग्रेस विधायकों के साथ राजस्थान के दौरे में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया।

भारत जोड़ो यात्रा आज अपने 100 दिन पूरे कर चुकी है। 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा आठ राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और अब राजस्थान से होकर जारी है।

Top Post Ad

Below Post Ad