Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

advt

मंत्रिमंडल का विस्तार करने के चार दिन बाद कैबिनेट मंत्रियों को बांटे विभाग, जानें किसको क्या मिला

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बुधवार को कैबिनेट मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया। मंत्रिमंडल का विस्तार करने के चार दिन बाद विभागों का बंटवारा किया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने पास वित्त, गृह, योजना, कार्मिक विभाग रखा वहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जल शक्ति, परिवहन, भाषा एवं संस्कृति विभाग देखेंगे।

इसी तरह से चन्द्र कुमार को कृषि और पशुपालन विभाग , हर्षवर्धन चौहान उद्योग, आयुष और संसदीय कार्यमंत्री, जगत सिंह नेगी राजस्व, बाग़वानी और जनजातीय विकास मन्त्री का जिम्मा सौंपा।

रोहित ठाकुर को शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा का जिम्मा और अनिरुद्ध सिंह को ग्रामीण विकास और पंचायतीराज विभाग सौंप दिया। विक्रमादित्य सिंह को पीडब्ल्यूडी और खेल विभाग का जिम्मा सौंप दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad